नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात मई की रात करीब 2:55 बजे उसकी नाबालिग बहन को गांव के ही तीन युवक कथित रूप से अपने साथ ले गए। आरोप है कि आरोपी घर में रखे पांच हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवरात भी साथ ले गए। पीड़ित ने बताया कि एक आरोपी पहले भी उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज करता था।
घटना के बाद परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिवार ने किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

