जालौन
पड़ोसी ने घर में घुसकर पीटा पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। पड़ोसी ने घर में घुसकर युवक के साथ लाठी पत्थरों से मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची 112 पुलिस के साथ भी आरोपी ने अभद्रता की पुलिस से पड़कर कोतवाली भी ले गई लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जिससे आरोपी खुले आम घूम कर धमकी दे रहा है पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की जाने की मांग की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी मनसुख लाल ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 31 मार्च की रात उसका पड़ोसी राजकुमार राजपूत उसके घर में घुस आया और जाति सूचक गालियां देते हुए लाठी ईटा लात घुसो से उसके साथ मारपीट की जब उसका पुत्र जयचंद्र बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की इससे वह लहूलोहान हो गया उसने 112 पुलिस को फोन किया पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया तो उसने पुलिस के साथ भी अभद्रता की पुलिस उसे पकड़ कर कोतवाली ले गई उसने प्रार्थना पत्र भी दिया लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की जिस पर अब वह धमकी देकर परेशान कर रहा पीड़ित ने एसपी से मांग की आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाए।


