यह बिशाखापतनम नही बोकारो है जो बिरसा मुन्डा की धरती है -बि के चौधरी।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। मोदी सरकार को याद रहना चाहिए कि यह बिशाखापतनम नही जहां जो चाहा कर दिया बल्कि बोकारो भगवान बिरसा मुन्डा,सिद्धू कानू की धरती है जहां अंग्रेजों से गुलामी की आजादी के लिए पहली लड़ाई लड़ी गई थी।बाद मे यह धरती स्वर्गीय शिबू सोरेन के नाम से जाने जाना लगा जो झारखंड बासियों के सर्वांगीण बिकाश के लिए अलग राज्य के लिए गुड्डीला युद्ध से लेकर आर्थिक नाकेबंदी तक करने से पिछे नही रहे और झारखंड राज्य का गठन करबाया इसलिए नही कि रोजी रोटी का एकमात्र साधन अपना खेत खलिहान बोकारो स्टील प्लांट बनने के लिए देने बाला रोजी रोटी से बेदखल हो जाय यह बातें आज जय झारखंड मजदूर समाज द्वारा ठेकाकर्मीयों का छंटनी के खिलाफ बिभागीय स्तर पर चलाये जा रहे जनजागरण कार्यक्रम के तहत कोक ओवेन एन्ड कोक केमिकल बिभाग के बैर्टी नम्बर-4 के सामने बिभाग मे कार्यरत मेहनती मजदूरों को सम्बोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बि के चौधरी ने कहा ।उन्होने आगे कहा कि बोकारो स्टील मे कार्यरत ठेकाकर्मीयों मे 90 से 95 प्रतिशत स्थानीय मूलबासी बिस्थापित काम कर रहा है जिनके पूर्वजों ने बोकारो स्टील प्लांट बनने के लिए ओने पोने दाम मे जमीन दे दिया था जिसके कारण ठेका मजदूर का काम करने के अतिरिक्त और कोई विकल्प नही बचा है ।पहले से ही इन मजदूरों को अपनी खून पसीना से कमाये बेतन मे से मनीकट के रूप मे आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है उसपर मोदी सरकार से आये अमानवीय आदेश कि 40% को काम से निकाला जाय जो किसी भी सूरत मे बर्दाश्त के लायक नही है ।इस तरह के आदेश से मजदूर के साथ साथ अधिकारीयों मे भी अफरातफरी का माहोल बन गया है जिसके कारण आये दिन उत्पादन मे गिरावट दर्ज की जा रही है ।आज मोदी सरकार प्राईबेट कम्पनी जिन्दल,एस आर,टाटा इत्यादी से कर रही है कि वहां कम मैनपावर मे उत्पादन हो रहा है बोकारो स्टील मे इतना क्यों लेकिन शायद मोदी सरकार भूल रही है कि इस प्लांट का निर्माण बेरोजगारी दूर करने के साथ क्षेत्र का चौहमुखी बिकाश के लिए किया गया था इसलिए इस काला और अमानवीय आदेश को वापस लें और जिस तरह बोकारो स्टील प्लांट उत्पादन और मुनाफा मे परचम लहरा रहा है उसपर काला नजर डालना बन्द करें ।अन्त मे बि के चौधरी ने अपील करते हुए कहा कि प्रस्तावित 12/05/26 को दोपहर 12:30 बजे प्लांट गोलचक्कर मे होने बाला हल्लाबोल कार्यक्रम मे हजारों की संख्या मे पहुंचकर अपनी चट्टानी एकता को प्रदर्शित करने का काम करें ।कार्यक्रम का अध्यक्षता बिभागीय बरिय नेता सी के एस मुन्डा एवं संचालन संयुक्त महामंत्री अनिल कुमार ने किया ।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संयुक्त महामंत्री एन के सिंह, अनिल कुमार, सी के एस मुन्डा ,रौशन कुमार, आर बी सिंह, तुलसी साहू, ए के मंडल,आई अहमद, रामा रवानी, आमोद कुमार,भी के साह, आर आर सोरेन, बादल कोयरी,कार्तिक सिंह, मानिक चन्द्र साह जे पी सोरेन,मनजीत कुमार,बी रजवार ,दयाल मांझी ,नूर अंसारी, अरूप मंडल ,मनोज एक्का, उत्तम कुमार ,राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र राय, तपेसर महतो,सचिन कुमार ,विनोद राम, बलराम मातो ,सोमनाथ मंडल,नासिर अहमद खान, मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार, इत्यादि उपस्थित थे।



