खैरथल
11 मई को ग्राम रथों का रहेगा यह रूट
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिला कलक्टर अतुल प्रकाश ने बताया कि किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मेवली, बरसरा, खानुपर, खेड़ी एवं खैराल गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही खैराल में संध्या चौपाल आयोजित होगी, जिसमें आमजन की समस्याओं का समाधान एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
इसी प्रकार मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के दाधिया, गादली, बिरोद,मिर्जापुर एवं भोजपुरी गांवों में भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा भोजपुरी में संध्या चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
तिजारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामबास झोपड़ी, शेखपुर अहीर, नबीनगर, बिनौलिया एवं सालाहेड़ा गांवों में भी ग्राम रथ के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा सालाहेड़ा में संध्या चौपाल आयोजित की जाएगी।
