मथुरा
मोक्षधाम में विवाहिता की जलती चिता के सामने मारपीट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के जयसिंहपुरा स्थित मोक्षधाम पर विवाहिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार करने आए ससुराल पक्ष के लोगों की मायके वालों से नोकझोंक हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने मामला शांत किया। मायके पक्ष ने पांच के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र के छेरत निवासी अशोक की बेटी प्रिया की शादी तीन साल पहले बिरला मंदिर क्षेत्र के सोनू के साथ हुई थी। डेढ़ महीने पहले प्रिया की डिलीवरी हुई थी। वह दिल्ली में एक अस्पताल में भर्ती थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ससुराल वाले शव को मथुरा ले आए और सोमवार को मोक्षधाम में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी। भनक लगने के बाद मायके वाले मोक्षधाम पहुंचे तो उन्हें चिंता जलती हुई मिली। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि पीड़ित अशोक की तहरीर पर पति सोनू, बिरजू, सुंदरी समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।



