बोकारो

नावाडीह में मनाया गया नेशनल टेक्नोलॉजी डे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति द्वारा सोमवार को देवी महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय नावाडीह में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक के सकारात्मक उपयोग एवं नवाचार के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
▪️कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य दिनेश प्रसाद वर्णवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग तकनीक का युग है। तकनीक का सही उपयोग शिक्षा, रोजगार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे तकनीक का उपयोग सकारात्मक कार्यों एवं ज्ञानवर्धन के लिए करें।
▪️आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हमें विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों की याद दिलाता है। युवाओं को नई तकनीकों को सीखकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
▪️प्रशिक्षक असगर हुसैन ने विद्यार्थियों को तकनीक के सही एवं सुरक्षित उपयोग की जानकारी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए। उन्होंने साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन शिक्षा एवं डिजिटल जागरूकता पर भी विस्तार से जानकारी दी।
क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पंकज कुमार, द्वितीय स्थान नसरे अहमद एवं तृतीय स्थान अंजली कुमारी रही, तीनों विजेताओं को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
मौक़े पर भुवनेश्वर महतो, प्रेम कुमार, मदन महतो, युवराज रंजन, संदीप कुमार, सत्येंद्र कुमार, साहिल कुमार, कृष्णा कुमार, लक्ष्मी कुमारी, कुमकुम कुमारी, उषा कुमारी, रीया कुमारी सहित महाविद्यालय विद्यालय के शिक्षकगण, एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button