बोकारो

वन सुरक्षा समिति के बैठक में वनों के विकास के मुद्दे पर किया गया विचार विमर्श

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

बोकारो। केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा समिति की एक आवश्यक बैठक पेटरवार स्थित वन परिसर में की गई। बैठक की अध्यक्षता विष्णु चरण महतो ने किया। जिसमें वन सुरक्षा समिति को मजबूत करने तथा वनों के विकास के मुद्दे पर एवं केंद्रीय वन सम्मेलन आयोजित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस आयोजन के निमित सभी प्रखंडों में बैठक करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी 14- 5- 2026 को जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी ( JICA) की एक टीम झारखंड के बोकारो रामगढ़ के दौरे में आ रही है। जिसमें जेएफएमसी के साथ वार्ता एवं समिति का निरीक्षण करेगी। जिसमें समिति के लोगों को साथ रहना है। सम्मेलन की तैयारी हेतु बैठक की तिथि समय इस प्रकार से तय किए गए, गोला प्रखंड 16- 5- 2026 स्थान पुरबडीह रेंज ऑफिस समय सुबह 11:00 बजे से, मांडू एवं कुजू में 17 – 5-2026 स्थान कुजू में होंगे। दुलमी एवं चितरपुर में 18 – 5 – 2026 स्थान सेवई में समय 11:00 से, रामगढ़ में 19- 5- 2026 स्थान रामगढ़ समय 11:00 से, कसमार में 20- 5.-2026 स्थान बीट ऑफिस खैराचतर समय 11:00 से, बेरमो 22 – 5.-2026 स्थान फुसरो समय 11:00 से, गोमिया 24 -5- 2026 स्थान बड़कीपुनु समय 11:00 से बैठक आयोजित किए जाएंगे। अन्य प्रखंडों में बैठक की तिथि निर्धारण अलग से किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से मोहम्मद सुलेमान अंसारी, कार्तिक महतो, सूरज महतो ,आनंद महतो, गंगाधर महतो ,विजय गुप्ता, शंकर टुडू, चुरामन बेदिया, नकुल मुंडा, हुब लाल महतो, वीरू महतो, लालमोहन महतो ,मनोज हेंब्रम, नीतिश हेंब्रम ,सुनील मुर्मू, रामचंद्र सोरेन ,रितवरण मांझी, महेश्वर मांझी ,देवनारायण बेदिया, हरख लाल महतो ,प्रफुल महतो ,कैलाश चंद्र करमाली, अनीश कुमार, महेश महतो, जगन्नाथ महतो, आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button