गोड्डा
छात्र-छात्राओं व महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेहरमा प्रभाग की पुलिस निरीक्षक रूबी मिंज के नेतृत्व में मेहरमा थाना के पुलिस पदाधिकारी पुoअoनिo सच्चिदानंद पासवान, सoअoनिo सुदिल टोप्पो एवं सoअoनिo राजेश कुमार पांडेय द्वारा कन्या उच्च विद्यालय, मेहरमा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस पदाधिकारियों ने हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने एवं सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने के महत्व के बारे में बताया। साथ ही डायल 112 सेवा की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में लोग इस नंबर पर कॉल कर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा कानून संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।
विद्यालय परिवार ने इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में जागरूकता बढ़ती है तथा वे समाज के प्रति अधिक जिम्मेदार बनते हैं।



