हजारीबाग
हजारीबाग पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देर रात्रि किया छापेमारी।
जिले में पिछले 5 वर्षों में अवैध मादक पदार्थ में शामिल अभियुक्तों तथा मादक पदार्थ का सेवन करने खरीद बिक्री करने वाले लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग पुलिस द्वारा दिनांक 12/13-05-26 की रात्रि जिले में पिछले 5 वर्षों में अवैध मादक पदार्थ में शामिल अभियुक्त तथा अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने,खरीद बिक्री करने वाले लोगों के विरुद्ध जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया है। इस अभियान में जिले से सभी थाना प्रभारी की उपस्थिति में कुल 43 टीम गठित की गई थी। उक्त गठित टीम में 118 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था। गठित टीम के द्वारा पिछले 5 साल में अवैध मादक पदार्थ में शामिल अभियुक्त तथा मादक पदार्थ का सेवन खरीद बिक्री करने वाले व्यक्तियों के कुल 100 ठिकानो पर छापामारी की गई। टीम के द्वारा छापामारी अभियान के दौरान कुल 77 संदिग्ध व्यक्तियों को थाना लाया गया एवं PR बांड पर हिदायत देते हुए छोड़ गया एवं 02 दो लोगों को 32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया है, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है। इस प्रकार हजारीबाग पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थ शामिल अभियुक्त तथा मादक पदार्थ का सेवन एवं खरीद बिक्री करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी। साथ ही आम जनों से यह अपील भी की गई है कि आपके इलाके में अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने, खरीद बिक्री करने तथा ऐसे कोई मनचले व्यक्तियों या वैसी जगह जहां अड्डेबाजी होती हो उसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना को दे तत्काल उक्त सूचना का सत्यापन करते हुए कार्रवाई की जाएगी।




