भरत पुर

राजस्थान पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर- राजस्थान में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से राज्य सरकार एवं राजस्थान पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में भुसावर थाना पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग का संदेश दिया।

भुसावर थानाधिकारी रामदयाल मीणा ने थाना परिसर के सामने यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चला रहे चालकों को रुकवाकर उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वाहन चालकों को पुष्प भेंट कर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प भी दिलाया गया। पुलिस की इस अनूठी पहल की आमजन ने सराहना की। थानाधिकारी रामदयाल मीणा ने बताया कि अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को समझाइश देते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button