गाजियाबाद

प्राचीन शिव मंदिर गुलाब वाटिका में दानपात्र तोड़कर चोरी

स्थानीय नागरिकों में नाराजगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में स्थित गुलाब वाटिका कॉलोनी के प्राचीन शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में आक्रोश है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

गुलाब वाटिका कॉलोनी की गली नंबर 7 और 8 के बीच स्थित इस प्राचीन मंदिर को चोरों ने एक बार फिर निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मंदिर में चोरी की घटना हो चुकी है। बावजूद इसके बदमाश दोबारा वारदात को अंजाम देने में सफल रहे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
जीर्णोद्धार कार्य के दौरान सुरक्षा में मिली खामी
जानकारी के अनुसार मंदिर में पिछले कई महीनों से जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते मंदिर के दोनों तरफ अस्थायी दरवाजों की व्यवस्था की गई थी। इनमें से एक ओर लगी चैनल के ऊपरी हिस्से में खाली जगह होने की बात सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने इसी कमजोरी का फायदा उठाकर मंदिर में प्रवेश किया।
मंदिर परिसर में हाल ही में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा सकेगी। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button