खैरथल

14 मई को ग्राम रथों का रहेगा यह रूट

जनकल्याण की योजनाओं का प्रचार-प्रसार 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिला कलक्टर अतुल प्रकाश ने बताया कि जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत 14 मई को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा रात्रि चौपालों का आयोजन कर आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत छापुर, धौंकल नगर, दुनवास, भजनावास, तेजपुरा गांवों में ग्राम रथ के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही शामदा में रात्रि चौपाल आयोजित होगी।
तिजारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मूसेपुर थोस, मालीयर गुर्जर, लपाला,अमीनगर गांवों में ग्राम रथ पहुंचेगा तथा आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।साथ ही हमीराका में रात्रि चौपाल आयोजित होगी।
किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दौलतपुर, बसई बीरथल, नयागांव, गोठड़ी, बखथला गांवों में ग्राम रथ द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा माहोंद में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button