स्मृति सम्मान समारोह में अलका, सीमा, और माया को मिला नीरज बाला स्मृति सम्मान
कृष्ण स्वरूप सक्सेना को पेड़ का पौधा देकर किया गया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : भारत सेवक समाज के इंदिरा नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित नीरज वाला स्मृति सम्मान समारोह में नारी वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया ने समाजसेवी अलका शर्मा, सीमा गंगवार और माया सक्सेना को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि समाजसेवी कृष्ण स्वरूप सक्सेना निरंतर शिक्षा, साहित्य एवं समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हैं।500 से अधिक विद्यालयों में नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ा चुके हैं ।महिला सशक्तिकरण हेतु विद्यालयों में जाकर बालिकाओं को जागरूक और प्रोत्साहित करते हैं।इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अवनीश कुमार यादव ,राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ रवि प्रकाश शर्मा, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गंगवार ,इको क्लब प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा, कवि इंद्रदेव त्रिवेदी, एडवोकेट सुबोध कुमार चौधरी, कवि जितेंद्र साहनी, एडवोकेट नीतू गोस्वामी ,साहित्य भूषण डॉ सुरेश बाबू मिश्रा, समाजसेवी सुरेंद्र बीनू सिंन्हा ,समाजसेवी रश्मि उपाध्याय ,शिक्षक राकेश मिश्रा , शिक्षक रमेश सागर, पार्षद सतीश कातिब, रजनीश सक्सैना, मनोज गंगवार आदि उपस्थित रहे ।इको क्लब की ओर से कृष्ण स्वरूप सक्सेना को पेड़ देखकर पुरस्कृत किया गया और दीर्घायु की कामना की गई ।कार्यक्रम का संचालन डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने किया और शिक्षक अनुज सक्सेना ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।



