झुंझुनू

झुंझुनू में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग की बैठक संपन्न 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन विभाग के चेयरमैन हरसहाय यादव के निर्देशन में संपन्न हुआ। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के चेयरमैन हरसहाय यादव,पिलानी विधायक पितराम सिंह काला, जिला प्रभारी डॉ. उमराव सिंह यादव, प्रदेश महासचिव अंकलेश जाखड़, प्रदेश सचिव मुकेश सैनी, झुंझुनूं जिला ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सैनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने, ओबीसी समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी रूप से उठाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन हरसहाय यादव ने संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ओबीसी कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को ब्लॉक से बूथ स्तर तक सक्रिय एवं परिणामोन्मुखी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि ओबीसी कांग्रेस को अपनी संपूर्ण ऊर्जा, प्रतिबद्धता एवं संगठनात्मक क्षमता कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने एवं जन-जन तक उसकी विचारधारा पहुंचाने में लगानी होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क एवं संगठनात्मक सक्रियता बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अंकलेश जाखड़ ने कांग्रेस संगठन में महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने राजनीति एवं संगठनात्मक नेतृत्व में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की आवश्यकता बताते हुए महिलाओं को लोकतांत्रिक एवं राजनीतिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सशक्त भागीदारी एक समावेशी, प्रगतिशील एवं मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button