कानपुर
विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद का अमित शुक्ला को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की बैठक में सर्वसम्मत से पी रोड निवासी अमित शुक्ला (अधिवक्ता) को कानपुर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि मुझे अत्यंत हर्ष एवं गौरव की अनुभूति हो रही है कि मुझे कानपुर नगर का जिला अध्यक्ष/जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व हेतु संगठन के आदरणीय संरक्षक मंडल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष (उ.प्र.) एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी के प्रति विशेष आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया,जिनके विश्वास एवं मार्गदर्शन से मुझे यह जिम्मेदारी प्राप्त हुई है। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूँ कि संगठन की गरिमा, समाज सेवा एवं ब्राह्मण समाज के उत्थान हेतु पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करता रहूँगा, तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करूँगा। वही जिलाध्यक्ष अमित शुक्ला ने सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई एक कथित अपमानजनक टिप्पणी के बाद,विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि वे ब्राह्मण समाज का अपमान नहीं सहेंगे और भाटी के बयान को समाज को नीचा दिखाने वाला बताया है। राजकुमार भाटी के बयान को लेकर ब्राह्मण समाज में गुस्सा है। वही ब्राह्मण नेता ने भाटी के खिलाफ एक्शन की मांग की है,और कहा है कि सिर्फ माफी से काम नहीं चलेगा। इस बयान ने यूपी की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है वही आपको बता दे कि जिलाध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि 13 मई 2026 बुधवार को हुए भाजपा व सपा में तीखी नोक झोक के दौरान एक पार्षद के द्वारा विधायक को चप्पल दिखाकर अपमानित किया इस पर कड़ी निंदा करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा कृत करने वाले को विधायक से माफी मांगनी चाहिए थी।



