झामुमो छात्र मोर्चा का गठन, नव नियुक्त पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित
JMM Student Front formed, newly appointed office bearers honored

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के धनुषपूजा स्थित झामुमो कार्यालय में शुक्रवार को Jharkhand Mukti Morcha की जिला समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष Azijul Islam ने की। इस दौरान झामुमो छात्र मोर्चा का गठन किया गया तथा नव नियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अजीजुल ईस्लाम ने कहा कि छात्रों और युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए, क्योंकि समाज और राजनीति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
छात्र मोर्चा के पदाधिकारी घोषित
बैठक में सर्वसम्मति से दासों मुर्मू को छात्र मोर्चा का जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं ललित रंजन मरांडी को जिला उपाध्यक्ष, तौफीक ईस्लाम को जिला सचिव तथा रमेश किस्कू को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा करण सोरेन को संगठन सचिव तथा अभिषेक किस्कू और मानवेल किस्कू को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन
जिला छात्र मोर्चा की कार्यकारिणी में चरण सोरेन, बीनेडिक हेम्ब्रम, उकील मुर्मू, ठाकुर किस्कू, नरेश टुडू, भीम हांसदा, कोर्नेल टुडू, चरण मुर्मू, धनय सोरेन, प्रेम प्रकाश किस्कू, रेजाउल शेख, लाजारियूस हेम्ब्रम, नूर आलम शेख, रोहित हेम्ब्रम, जीवन मरांडी, प्रसेनजीत दास, सगीर अंसारी, प्रिंस हेम्ब्रम, सन्नी सोरेन, दाऊद बेसरा एवं संजय टुडू को शामिल किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, केंद्रीय सदस्य श्याम यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, जिला सह सचिव जहूर आलम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



