गाजियाबाद

ट्रोनिका सिटी में कथित अवैध निर्माण को लेकर विहिप-बजरंग दल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल गाजियाबाद इकाई ने शुक्रवार को जिलाधिकारी गाजियाबाद को ज्ञापन सौंपकर यू पी सीडा की ट्रोनिका सिटी (लोनी) स्थित आवासीय सेक्टर बी-1 में कथित अवैध निर्माण और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की।विहिप गाजियाबाद विभाग मंत्री अजय शर्मा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में राजस्व अभिलेखों में दर्ज मरघट (श्मशान) भूमि पर कथित रूप से मजार और मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा वहां अवैध रूप से कराई जा रही नमाज पर रोक लगाने की मांग की।जिला अध्यक्ष अरविंद त्यागी ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने से स्थानीय निवासियों को आवाजाही और सुरक्षा संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से भूमि अभिलेखों और UPSIDA के स्वीकृत नक्शे के आधार पर जांच कराने तथा अवैध निर्माण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठाई। साथ ही क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया।ज्ञापन के माध्यम से विहिप और बजरंग दल पदाधिकारियों ने प्रशासन से स्थानीय लोगों की चिंताओं का जल्द समाधान करने की अपील की। संगठन ने यह भी कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।इस दौरान विहिप गाजियाबाद (गजप्रस्थ) विभाग संगठन मंत्री साहिल वालिया, विभाग मंत्री अजय शर्मा, जिला अध्यक्ष अरविंद त्यागी, जिला मंत्री राजेश तंवर, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख विराट अभिमन्यु सिंह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button