बरेली

लीलौर झील के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने की तैयारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आंवला के रामनगर क्षेत्र में स्थित लीलौर झील, भीमगदा और धार्मिक स्थलों पर बढ़ रही पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी में है। नॉर्थ कॉरिडोर योजना के तहत लीलौर झील में गेस्ट हाउस निर्माण, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की कवायद तेज कर दी गई है।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह के मुताबिक लीलौर झील और भीमगदा, जैन मंदिर जैसे प्राकृतिक एवं पौराणिक महत्व वाले स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। खासकर छुट्टियों और सप्ताहांत पर यहां लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए रोडवेज अधिकारियों से वार्ता की जाएगी, ताकि क्षेत्र के लिए नियमित बस सेवा शुरू हो सके। महाभारत काल से जुड़े भीमगदा स्थल को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। प्रशासन का मानना है कि भीमगदा, लीलौर झील और जैन मंदिर को एक पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जाए तो क्षेत्र की पहचान और मजबूत होगी। जैन मंदिर पहले से ही लोगों के लिए आस्था का केंद्र रहा है। लीलौरी झील पर पर्यटकों के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस बनाए जाने की योजना तैयार की जा रही है। इसके साथ ही पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा जैसी सुविधाओं को भी बेहतर किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button