बरेली
मैक्स हॉस्पिटल ने बरेली में ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग ने आज ईशान हॉस्पिटल, बरेली में अपनी ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ मैक्स हॉस्पिटल, शालीमार बाग के रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट्स एवं ऑर्थोपेडिक्स विभाग के सीनियर डायरेक्टर – डॉ. साइमन थॉमस, कंसलटेंट, रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट्स एवं ऑर्थोपेडिक्स विभाग – डॉ लक्ष्य गोयल और ईशान हॉस्पिटल, बरेली के डायरेक्टर डॉ. कौशल कुमार की उपस्थिति में किया गया। डॉ. साइमन थॉमस और उनकी टीम हर महीने के तीसरे रविवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ईशान हॉस्पिटल, बरेली में प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर मैक्स हॉस्पिटल, के रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट्स एवं ऑर्थोपेडिक्स विभाग के सीनियर डायरेक्टर – डॉ. साइमन थॉमस, ने कहा, “जोड़ों से जुड़ी समस्याएं जैसे दर्द, अकड़न, सीमित गतिशीलता, सूजन, अस्थिरता या चोट और खेल संबंधी गतिविधियों के कारण होने वाला पोस्ट-ट्रॉमैटिक आर्थराइटिस, व्यक्ति के दैनिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं। जोड़ों की समस्याओं की समय पर पहचान और उचित उपचार बेहद आवश्यक है। डॉ लक्ष्य गोयल, कंसलटेंट, रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट्स एवं ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने बताया “पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लानिंग और मिनिमली इनवेसिव तकनीकों की मदद से अब प्रत्येक मरीज की स्थिति और जीवनशैली की जरूरतों के अनुसार उपचार तय किया जा सकता है।
ईशान हॉस्पिटल, बरेली के डायरेक्टर – डॉ. कौशल कुमार, ने कहा, “हम बरेली में एडवांस्ड ऑर्थोपेडिक और रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग के साथ सहयोग कर बेहद प्रसन्न हैं।

