बरेली
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के देशव्यापी आह्वान के अंतर्गत आज जनपद बरेली सहित विभिन्न सरकारी बैंकों की शाखाओं में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने काले वस्त्र धारण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों की लंबित एवं न्यायोचित मांगों के समर्थन में आयोजित किया गया। UFBU बरेली के जिला संयोजक नवीन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि UFBU द्वारा घोषित चरणबद्ध आंदोलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज विभिन्न बैंक शाखाओं के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने काले वस्त्र पहनकर कार्य करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि आगामी चरणों में विभिन्न प्रदर्शन कार्यक्रमों के साथ प्रेस वार्ता एवं अन्य आंदोलनात्मक गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी।
UFBU के अध्यक्ष पी. के. महेश्वरी ने कहा कि यह आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा ।
इस अवसर पर केनरा बैंक की श्रीमती रश्मि शर्मा (संयोजक, महिला प्रकोष्ठ, UFBU), बी. डी. सिंह (सेंट्रल बैंक अधिकारी संघ), राहुल गौड़, अरुण, विकास कुमार, महेंद्र यादव, शशांक आनंद, भूपेंद्र कुमार, मनोज कुमार, चरण सिंह यादव, मुनिश बाबू, शैलेन्द्र कश्यप तथा UFBU के पूर्व पदाधिकारी एवं BTUF के जिला मंत्री संजीव मेहरोत्रा सहित अनेक साथियों का महत्वपूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता रही।

