बरेली

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मीरगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जनपद बरेली की तहसील मीरगंज स्थित सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए उन गांवों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
उक्त के उपरांत जिलाधिकारी ने स्वगणना अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार कर्मचारियों को प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने देशवासियों से देश हित में ईधन बचाने के लिए अपील की है। उसी के अनुरूप में जिला प्रशासन प्रयास कर रहा है कि हमारे यहां जितने वाहन/स्कॉट गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है और सरकारी वाहन छोड़कर साईकिल/इलेक्ट्रानिक वाहन से कलेक्ट्रेट कार्यालय आना शुरू करें तथा इसके साथ ही सप्ताह में शानिवार व सोमवार को ’नो व्हीकल डे’ मनाने की पहल की है ताकि ईंधन की बचत हो सके। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्युत, राजस्व, जल जीवन मिशन, पुलिस, आवास, पूर्ति, विकास, चकबन्दी, नगर विकास एवं लोक निर्माण आदि विभागों से संबंधित शिकायते प्राप्त हुई।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी मीरगंज निधि शुक्ला, तहसीलदार मीरगंज सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button