बरेली

जिलाधिकारी ने जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता के संबंध में समस्त सम्बन्धित अधिकारियों एवं निजी विक्रेताओं के साथ करी समीक्षा

उर्वरक उपलब्धता में शीघ्र सुधार लाने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता के संबंध में समस्त सम्बन्धित अधिकारियों एवं निजी विक्रेताओं के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि उर्वरक उपलब्धता के मामले में जनपद वर्तमान में प्रदेश में 21वें स्थान पर है, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को स्थिति में शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को नियमित रूप से समीक्षा करने तथा उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बड़े और छोटे सभी किसानों को समान रूप से उर्वरक उपलब्ध कराया जाए तथा कोई भी किसान निराश होकर वापस न लौटे। उन्होंने उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक किसान जागरूक हो सकें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button