उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

फतेहपुर रिंद नदी हादसा

नहाते समय डूबे आठ युवक, चार की दर्दनाक मौत

फतेहपुर । फतेहपुर के ललौली क्षेत्र में रिंद नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से तपनी गांव के चार युवकों की मौत हो गई, जबकि चार को बचाकर अस्पताल भेजा गया है।
फतेहपुर जिले में रविवार को रिंद नदी में नहाते समय आठ युवक गहराई में जाने से डूब गए। मछुआरों की मदद से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। वहीं, चार युवकों की मौत हो गई। ललौली थाना क्षेत्र के तपनी निवासी हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान की डूबने से मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही ललौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तपनी गांव से कुल नौ युवक कुंनुहा डेरा के पास स्थित रिंद नदी में नहाने गए थे। चार को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button