वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो । स्वदेशी जागरण मंच बोकारो के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। पूजा के मुख्य जजमान स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय मेला प्रमुख सचिंद्र कुमार बरियार की अगुवाई में पूजा पाठ व हवन के साथ कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय प्रयांशी जगन्नाथ शाही, मंच के क्षेत्रीय संयोजक राजेश उपाध्याय ,पूर्व विधायक बीरांची नारायण, रोहित लाल सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, अजय चौधरी ‘दीपक’ आदि सामूहिक रूप से पूजा हवन में शामिल हुए। इस मौके पर मंच के अखिल मेला प्रमुख सचिंद्र कुमार बरियार ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच का अपना कार्यालय होने से स्वदेशी आंदोलन को और मजबूती मिलेग। उन्होंने कहा कि स्थाई कार्यालय होने से स्वदेशी की रणनीति को बल मिलेगी। इस मौके पर विवेकानंद झा प्रमोद कुमार सिन्हा जिला संयोजक, रोहित लाल सिंह, के के बोराल , विवेक सिंह, दीपक चौधरी, अजय सिंह, ददन प्रसाद, जयशंकर प्रसाद, कुमार संजय, नवीन सिन्हा, बिनोद चौधरी, पूनम सिन्हा, मनोरमा चौधरी, अनुजा सिंह, राधा सिंह, अनीता सिंह, प्रतिमा प्रसाद, आशा सिन्हा,विवेकानंद झा, राम टहल सिंह एवं दर्ज़नों कार्यकर्ताओं के साथ अनुषंगी के पदाधिकारी और आम नागरिक उपस्थित थें.



