बोकारो

नवीन को-ऑपरेटिव, चिरा चास में “जीरो वेस्ट सोसाइटी” बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। पर्यावरणीय संस्था वर्ल्ड ग्रीन लाइन द्वारा नवीन को-ऑपरेटिव, चिरा चास में “जीरो वेस्ट सोसाइटी” विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक का आयोजन कॉपरेटिव के सभा गृह में किया गया। बैठक का उद्देश्य सोसाइटी में बेहतर कचरा प्रबंधन प्रणाली विकसित करना एवं लोगों के बीच स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।

बैठक में प्रीति रंजन ने विस्तार से बताया कि किस प्रकार नवीन को-ऑपरेटिव सोसाइटी एवं वर्ल्ड ग्रीन लाइन मिलकर समाज में जागरूकता फैला सकते हैं। उन्होंने घर-घर स्तर पर कचरे के पृथक्करण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग करना स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज की दिशा में पहला कदम है।

बैठक के दौरान सदस्यों ने लगातार जागरूकता अभियान चलाने, घरों में कचरे के पृथक्करण को बढ़ावा देने, जैविक कचरे से कम्पोस्ट तैयार करने तथा अधिकतम सूखे कचरे के रिसाइक्लिंग पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सभी सदस्यों ने इस पहल को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया और सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में कुशेश्वर मेहता (सचिव), अरुण कुमार शर्मा, वेद प्रकाश गौतम, जितेंद्र कुमार सिंह, अमृत बाउरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

बैठक के अंत में सभी ने मिलकर नवीन को-ऑपरेटिव को एक स्वच्छ, जागरूक एवं “जीरो वेस्ट सोसाइटी” बनाने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button