बरेली

बीबीए छठें सेमेस्टर की परीक्षा के 10 पेपर कम पहुंचे

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में लगातार लापरवाही सामने आ रही है। बरेली कॉलेज में रविवार को तृतीय पाली में बीबीए छठें सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान 10 पेपर कम पड़ने से समय अफरा-तफरी का माहौल बना। बीबीए परीक्षा के 10 प्रश्नपत्र कम पहुंच गए। विश्वविद्यालय की ओर से भेजे गए प्रश्नपत्रों की कमी का पता छात्रों के परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद चला। जिससे कुछ समय के लिए परीक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई। स्थिति की जानकारी मिलते ही परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने तत्काल मामले को संभालने का प्रयास किया। बरेली कॉलेज में तृतीय पाली परीक्षा के एसएस प्रो. आंनद लखटकिया ने बताया कि विश्वविद्यालय से भेजे गए प्रश्नपत्र अंतिम समय पर कम पाए गए।
जिसके कारण अस्थायी असुविधा उत्पन्न हुई। हालांकि, सूझबूझ और तत्परता के चलते स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया। उपलब्ध प्रश्नपत्रों के अनुसार परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया गया और छात्रों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। कॉलेज प्रशासन ने पूरे मामले की सूचना विश्वविद्यालय को भेजी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button