गाजियाबाद

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत गांधी-शास्त्री जयंती पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान के तहत संस्थान के मुख्यालय शक्ति नगर, डासना सहित विभिन्न उपकेंद्रों पर स्वच्छता, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए गए अभियान में स्वच्छता उत्सव की थीम के अंतर्गत पोस्टर, स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिताओं के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोनी, भोजपुर, रजापुर एवं मुरादनगर क्षेत्र के विभिन्न उपकेंद्रों में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
लोनी क्षेत्र के लक्ष्मी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती विनीता रहीं। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि श्रीमती कविता ने गांधीजी के प्रारंभिक जीवन, शिक्षा और दक्षिण अफ्रीका में उनके प्रवास के दौरान विकसित हुए सत्याग्रह के सिद्धांत के बारे में जानकारी दी।
अतिथि श्रीमती रेखा मौर्या ने गांधीजी के प्रमुख आंदोलनों—चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन—की चर्चा करते हुए उनके विचारों और सिद्धांतों की प्रासंगिकता बताई। वहीं श्रीमती नीलम श्रीधर एवं प्रदीप वर्सेस, ब्रांड एंबेसडर एसबीएम एनपीपी लोनी, ने गांधी जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वदेशी को बढ़ावा देने में गांधीजी की भूमिका पर अपने विचार रखे।
जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद के कार्यक्रम अधिकारी गुरुदीन ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में लोनी, भोजपुर, रजापुर एवं मुरादनगर क्षेत्र के विभिन्न उपकेंद्रों से कुल 185 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी गुरुदीन के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आकाश शर्मा, नेहा, प्रीति, लेखाकार राम कुमार चौहान, कंप्यूटर ऑपरेटर रहनुमा, वाहन चालक राजेश कुमार, कार्यालय सहायक रामराज, अनुदेशिका अनीता रुहेला, इलमा, अर्चना, दीपशिखा, मधुबाला, अंशु गर्ग, दानिश्ता सैफी, फरीन, जेवर सिंह, मुस्कान, वंशिका, सीमा सिद्दीकी, मालती सहित संस्थान के अन्य कर्मचारियों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button