उप विकास आयुक्त ने जल जीवन मिशन की विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा द्वारा प्रखंड बोरियो,तालझारी एवं बरहेट में जल जीवन मिशन के तहत संचालित विभिन्न ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में बोरियो संपूर्ण प्रखंड ग्रामीण जलापूर्ति योजना,तालझारी संपूर्ण प्रखंड ग्रामीण जलापूर्ति योजना,साहिबगंज गोड्डा दुमका मेगा बल्क वाटर सप्लाई स्कीम,बरहेट बाजार बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं साहिबगंज मेगा ग्रामीण जलापूर्ति योजना बरहेट प्रभाग के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति एवं कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया।उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं संवेदकों को योजनाओं के निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य करने का निर्देश दिया।उन्होंने सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता,पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल साहिबगंज,सहायक अभियंता,पेयजल एवं स्वच्छता अवर प्रमंडल साहिबगंज,सहायक यांत्रिक अभियंता संबंधित कनीय अभियंता एवं संबंधित संवेदक उपस्थित रहे।



