बरेली

11.65 करोड़ मंजूर, रामगंगा और किच्छा किनारे होगा काम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नदी किनारे गांवों की सुरक्षा के लिए 11.65 करोड़ मंजूर, रामगंगा और किच्छा किनारे होगा काम
 मानसून के दौरान रामगंगा, किच्छा और बहगुल नदियों के उफान से होने वाले कटान और फसलों की बर्बादी को रोकने के लिए शासन ने बड़ी राहत दी है। विभाग के प्रस्ताव पर चार बड़ी परियोजनाओं के लिए 11.65 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति देने के साथ तत्काल काम शुरू कराने के लिए 10.11 करोड़ का बजट भी आवंटित कर दिया है। बाढ़ खंड के अभियंताओं को मानसून से पहले सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए हैं।
शासन से रामगंगा नदी के बाएं किनारे पर स्थित ग्राम गौतारा, पिथुपुरा और मुर्शिदाबाद आदि को बाढ़ व कटान से बचाने के लिए 3.61 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति मिली है, इसके लिए 2.45 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त नाबार्ड पोषित मद के अंतर्गत रामगंगा नदी के दाएं किनारे पर बसे गुर्जर गौटिया, धिमरपुर तथा बेहरा आदि गांवों को सुरक्षित करने के लिए 3.50 करोड़ की योजना को मंजूरी दी गई है। 3.36 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button