साहेबगंज

जदयू की प्रमंडलीय बैठक मे संगठन मजबूती पर होंगी चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जदयू के जिलाध्यक्ष सुनील सिन्हा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय मे बैठक किया गया।बैठक मे शुक्रवार को होने वाला जदयू की प्रमंडलीय बैठक पर चर्चा किया गया।जिला अध्यक्ष सुनील सिन्हा ने बताया कि एलसी रोड स्थित छोटी धर्मशाला में दिन के11बजे जदयू की प्रमंडलीय बैठक होगी।इसमें संताल परगना के सभी छह जिलों के जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।बैठक मे जदयू को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति तय की जाएगी।जदयू के जिलाध्यक्ष सुनील सिन्हा ने बताया कि बैठक में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य खीरू महतो,वरिष्ठ विधायक सरयू राय,पूर्व मंत्री सुधा चौधरी,पूर्व मंत्री राजा पीटर,पूर्व विधायक कामेश्वर दास शामिल होंगे।मौक़े पर साधु रविदास,जलील अहमद,वेदानंद झा,शेषनाथ यादव,शिव शंकर पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button