साहेबगंज

तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत छापेमारी,सात दुकानों पर लगा जुर्माना

Seven shops were fined in a tobacco control program.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज सिविल सर्जन साहिबगंज के आदेशानुसार राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी एवं सोशल वर्कर के द्वारा बरहरवा प्रखंड के विभिन्न दुकानों में पुलिस बल के सहयोग सेCOTPAएक्ट के उल्लंघन से संबंधित छापेमारी की गई।इस दौरान20दुकानों में जांच की गई, जिसमें से7दुकानों में फाइन किया गया एवं1700 रु अर्थदंड के रूप में वसूला गया।खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न रेस्टोरेंट व किराना दुकान,पान दुकान,एवं फल की दुकानों में जांच की गई एवं जिनका लाइसेंस नहीं था उनको सख़्त निर्देश दिया गया।वही फल दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द अपनाfssai food licence बनवा ले।विभिन्न रेस्टोरेंट में साफ सफाई एवं वेज नॉन वेज व्यवस्था हेतु कई अहम निर्देश दिए गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button