पाकुड़

दो दर्जन सड़कों के निर्माण कार्य का सांसद- विधायक ने किया शिलान्यास

MP-MLA laid the foundation stone for the construction of two dozen roads.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए लगभग दो दर्जन ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह शिलान्यास लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू और राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हाँसदा ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क बेहतर होगा तथा किसानों, विद्यार्थियों और व्यवसायियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सांसद, विधायक एवं झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम का स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके परअम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, युवा मोर्चा जिला सचिव अमित भगत, केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हाँसदा, पूर्व जिला सचिव सुलेमान बास्की, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हाँसदा, अमड़ापाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष कालिदास मुर्मू एवं थॉमस मुर्मू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button