खैरथल

करोड़पति बनाने का सपना देखा तांत्रिक ने की 30 लाख की ठगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 खैरथल : पैसों को दस या सौ गुना करने के नाम पर ठगी और अंधविश्वास , जादू-टोने, तंत्र-मंत्र और गुप्त धन का लालच देकर खैरथल में भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाने का मामला सामने आया है खैरथल की

 पीड़ित महिला पूजा देवी ने खैरथल पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पैसे वापस दिलाये जाने की मांग की है।
शहर के दांतला रोड निवासी पूजा देवी पत्नी राजेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले खैरथल निवासी राजेंद्र प्रसाद शर्मा उर्फ राजू पंडित ने तांत्रिक क्रिया कराकर मेरे पूरे परिवार को अपने वश में कर लिया। आरोपी ने खुद को तंत्र-मंत्र और चमत्कारिक शक्तियों से जुड़ा बताते हुए कहा कि वह तुम्हारी परेशानी जानता है इसका इलाज करा लो नहीं तो तुम्हारे परिवार में मौत होना निश्चित हैं l
पीड़िता ने बताया की उसका पति पुरानी अनाज मंडी में चाय की होटल चलाता था व ससुर सेना से सेवानिवर्त है हमारी मजबूरी का फायदा उठाकर जादू टोने कर हमसे करीब 32 लाख रूपये ठग लिए!
वहीं आरोपी ने उसकी चाय की दुकान बंद कराकर 20 दिन में करोड़पति बनाने का सपना दिखाया।
पीड़ित के अनुसार आरोपी उसे हरियाणा के पुन्हाना क्षेत्र में एक मौलवी के पास भी ले गया, जहां उसकी पत्नी भी साथ थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने एक दो मौलवी को बुलाने व पूजा सामग्री के नाम से शुरू में 25 हजार रूपये लिए!पूजा कराने के बाद 12 लाख रूपये की डिमांड की जिस पर में, मेरे पति तथा सास 12 लाख रूपये बैंक खातों से निकलवाकर दस दिसंबर 2025 को आरोपी के घर पहुँचे जहां वें लोग रात बारह बजे एक कमरे में ले गए जहां एक बड़ी तस्वीर व मरे इंसान की खोपड़ी रखी हुई थी ,हां आरोपी राजेंद्र व लोकेश ने हमसे रूपये ले लिए एक घंटे की पूजा पाठ के बाद आरोपी हमें हरियाणा के पुनहना के आबिद मौलवी के पास ले गए जिसने बताया की तुम्हारे घर में जिन्न है जिसका इलाज पूरा कराना होगा अगर बीच में छोड़ा तो घर में किसी की मौत होंगी का भय दिखाकर दो जनवरी 2026 को साढ़े ग्यारह लाख रूपये लेकर वापस पुनहना में बुलाया दस जनवरी 2026 को राजेंद्र व ईश्वर ने 5-6 लाख की व्यवस्था और करने की बात कह कर आँधाकी गांव में एक मौलवी नूरदिन के पास ले गए जहां हमसे साढ़े पांच लाख रूपये ले लिए और हमें ताबीज देकर घर भेज दिया!उसके बाद भी कभी पूजा सामग्री के लिए के नूरदिन के मोबाईल पर तैइस हजार रूपये डलवाये वहीं छ हजार व एक लाख पचास हजार रूपये राजेंद्र हमसे ले गया । इस प्रकार हमसे करीब 32 लाख रूपये हड़प लिए उसके बाद भी कोई फायदा नहीं होने पर हमसे किसी की बलि देने की आबिद नाम के व्यक्ति से बात कहीं गई हमने सीधे आबिद से सम्पर्क किया तो उसने बताया की मेरे पास डेढ़ लाख रूपये आये है जो राजेंद्र ने कमीशन के दिए है में कोई बलि वगैरा का काम नहीं करता हूं।  मामला खुलने पर हमने राजेंद्र से बात की तो पहले वह आनाकानी करने लगा हमारे द्वारा पुलिस कार्यवाही की बात की तो पैसे वापस लौटाने का आश्वासन दिया।
पीड़ित ने बताया कि काफी समय बीतने के बाद भी रुपये वापस नहीं मिले। जब उसने अपने पैसे मांगे तो आरोपी बहाने बनाता रहा और बाद में जान से मारने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं, आरोपी ने उल्टा उसके खिलाफ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी पहले भी कई लोगों को इसी तरह अपने जाल में फंसा चुका है। मामले को लेकर उसने खैरथल थाने में लिखित रिपोर्ट देकर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया ।
 मंगलवार रात्रि को पीड़ित पुनः अपने पैसे मांगने गया तो राजेंद्र  ने मारपीट कर थाने में पीड़ित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में लाकर शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। लोगों का मानना है कि जांच में इस तरह की ठगी का बड़ा नेटवर्क सामने आ सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button