शामली

सीसी निर्माण स्वीकृत होने पर ग्रामीणों ने विधायक को दिया धन्यवाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला : सदर विधायक द्वारा गांव की टूटी हुई सड़क का प्रस्ताव पास कराने पर ग्रामीणों ने विधायक को धन्यवाद दिया है।
विकास खंड के गांव लिसाढ़ में खेड़ा मस्तान जाने वाले रास्ते पर सड़क टूटी हुई है। जिस पर पानी और कीचड़ जमा रहता है। जिसके चलते ग्रामीणों को आने -जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव निवासी जितेंद्र मलिक, अशोक कुमार, सुधीर मलिक, जयेन्द्र सिंह,रामभजन सिंह, मुख्या मलिक और देवेंद्र  मलिक ने सादर विधायक प्रसन्न चौधरी से टूटी सड़क को बनवाने की मांग की थी। जिस पर सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने लगभग एक सप्ताह पहले विधायक निधि से 250 मीटर लंबी(25.63 लाख रुपए) सीसी निर्माण कार्य स्वीकृत करा दिया है। सीसी निर्माण कार्य स्वीकृत की सूचना पर ग्रामीणों ने गांव लिसाढ़ निवासी देवेंद्र मलिक के आवास पर विधायक प्रसन्न चौधरी को बुलाया और उनको धन्यवाद दिया। विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य करना उनकी प्राथमिकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button