
वैर ‘ भुसावर और हलैना में पेयजल का संकट – इन्दल सिह
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। किसान नेता और पूर्व जिला पार्षद इन्दल सिंह जाट ने गत दिन गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम जिला कलेक्ट्रर को दिये ज्ञापन में जिले के बड़े बाँध बन्ध बारैठा से पाइप लाइन स्कीम बनाकर वैर ‘ भुसावर ‘ हलैना और बयाना क्षेत्रों को पेयजल उपलब्ध कराने कि माँग की है ।
किसान नेता इन्दल सिंह ने गत दिन जिला कलैक्ट्रेट कार्यालय में जिला कलैक्टर कमर उर रहमान को दिये ज्ञापन में कहा है कि वैर ‘ भुसावर ‘ हलैना तहसीलों के गाँवो में पीने के पानी का गम्भीर संकट है और लोग बूंद – बूंद पानी के लिये परेशान है । जमीनी जल स्तर पाँच सौ फीट से लेकर एक हजार फीट तक नीचे चला गया है और इतने गहराई पर भी पानी नहीं मिलता । उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि लोग पैसे से खरीद पर पानी पीने के लिये मजबूर है।
ज्ञापन में कहा गया है कि वैर ‘ भुसावर ‘हलेना और बयाना तहसीलों में अधिकांश भू-भाग पहाड़ी और पथरीला तथा ऊबड़ खाबड़ है जहाँ सिंचाई पानी की बात तो दूर रही गाँवो और कस्वों में पेपजल की भी व्यवस्था नहीं हो रही है।
उन्होंने ज्ञापन में लिखा है कि इन तहसीलों में सबसे अधिक आबादी अनुसूचित जातियो और जनजाति के लोगों की है । क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों और मजबूरो की संख्या अधिक है जो निजी पैसे से अपने गहरे पातालतोड़ ट्यूबबैल नहीं लगबा सकते । उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री से इन तहसीलों के लिये बन्ध बारैठा से पाइप लाइन स्कीम स्वीकृत करके शुद्ध और मीठा पेयजल उपलब्ध कराने की माँग की है । किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने कहा है कि राज्य की तत्कालिन अशोक गहलोत की सरकार ने बंध बारैठा को पाँचना बाँध से पाइप लाइन स्कीम मंजूर कर दी गई थी जिसकी बजह से अब बन्ध बारैठा को पर्यात पानी मिल सकेगा ।



