गाजियाबाद

वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारियों का फूटा गुस्सा

लोनी नगरपालिका परिषद का घेराव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी नगरपालिका परिषद में सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने से नाराज़ सैकड़ों कर्मचारियों ने पालिका परिषद पहुंचकर अपना जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महंगाई की मार और लगातार वेतन में हो रही देरी से परेशान कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि लोनी नगरपालिका परिषद में सफाई कार्य कर रही कंपनी लायन ग्रुप का अनुबंध अप्रैल माह में समाप्त हो चुका है, लेकिन कंपनी ने पालिका परिषद में अनुबंध कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे कर्मचारियों का बकाया वेतन अभी तक जारी नहीं किया। वर्तमान में यही कर्मचारी ए बी ए इनवायरो प्राइवेट लिमिटेड के अनुबंध के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें अभी तक भुगतान नहीं मिल सका है।
सूत्रों के अनुसार कई कर्मचारियों को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। वेतन न मिलने से नाराज़ ट्रैक्टर एवं टीपर चालक सहित सफाई कर्मचारियों ने सैकड़ों की संख्या में नगरपालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक उनका वेतन जारी नहीं हुआ तो मंगलवार से सफाई कार्य पूरी तरह ठप्प कर पालिका परिषद पर बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
दूसरी ओर, इस मामले में हिन्दू रक्षा दल भी कर्मचारियों के समर्थन में उतर आया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण चंदेल ने अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर कर्मचारियों का लंबित वेतन जल्द जारी करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि 25 मई तक वेतन जारी नहीं हुआ तो 26 मई को नगर पालिका परिषद परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button