बरेली

एसएसपी अनुराग आर्य का बड़ा एक्शन 11 इंस्पेक्टर-दरोगा इधर से उधर- 49 दिन में ही कोतवाली इंचार्ज की कुर्सी से हटे धनंजय पांडेय 

कोतवाली से साइबर थाने भेजे गए धनंजय पांडेय', राजीव कुमार सिंह संभालेंगे शहर की कमान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बरेली पुलिस में बड़ा फेरबदल कर दिया है। एक झटके में 11 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए गए। सबसे ज्यादा चर्चा शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय के ट्रांसफर की हो रही है। उन्हें सिर्फ 49 दिन में ही कोतवाली से हटाकर साइबर थाने का प्रभारी बना दिया गया। धनंजय पांडेय को 4 अप्रैल 2026 को बारादरी से कोतवाली लाया गया था। इससे पहले वह इज्जतनगर और फतेहगंज पश्चिमी थानों के इंचार्ज भी रह चुके हैं। अब उनकी जगह भोजीपुरा इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह को शहर कोतवाली की कमान सौंपी गई है।
तबादला लिस्ट में 3 अफसर ऐसे हैं जो अपनी कुर्सी पर 49 दिन भी नहीं टिक पाए। कुंवर बहादुर सिंह को 4 अप्रैल को आंवला से साइबर थाना भेजा गया था, अब उन्हें साइबर से हटाकर भोजीपुरा थाने का चार्ज दिया गया है। वहीं उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह को 4 अप्रैल को AHTU से किला थाना भेजा गया था, अब 49 दिन बाद ही उन्हें किला से आंवला थाने का प्रभारी बना दिया गया।
एसएसपी  अनुराग आर्य का साफ मैसेज- ढिलाई बर्दाश्त नहीं
जून 2024 से बरेली की कमान संभाल रहे  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की सख्ती फिर दिखी है। जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण और परफॉर्मेंस के आधार पर लगातार तबादले हो रहे हैं। जहां ढिलाई मिली, वहां तुरंत एक्शन। 49 दिन में हुए ये तबादले इसी सख्ती का नतीजा हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button