झुंझुनू
धर्मवीर बलवदा द्वारा तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपये नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। कुहाड़वास गांव के रहने वाले हाल चिड़ावा निवासी धर्मवीर बलवदा ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपये नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल, साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संगठन महामंत्री एसआई कंवरपाल बलवदा, जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान, जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी एवं सिंघाना ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम ओला ने तेजा भक्त धर्मवीर बलवदा, मन्नी देवी एवं राशिका बलोदा का स्वागत किया। क्यामसर में पांच बीघा भूमि पर निर्माणाधीन तेजाजी मन्दिर में समाजसेवी एवं तेजा भक्त धर्मवीर बलवदा द्वारा 51 हजार रुपए नगद व निर्माण सामग्री का सहयोग करने पर सभी पदाधिकारियों ने धर्मवीर बलवदा का धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें आम जनता का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।


