जामताड़ा

बाल विवाह के खिलाफ पंचायत में चला अभियान

Campaign launched in Panchayat against child marriage

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
जामताड़ा: फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत सिमलाडागल पंचायत में जन भागीदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बनवासी विकास आश्रम के सामुदायिक कार्यकर्ता जयप्रकाश मंडल ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सही पात्र लोगों तक पहुंचाना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक कर आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर बाल विवाह रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पोस्टर एवं जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक बुराई है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। कम उम्र में शादी होने से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर गंभीर असर पड़ता है। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि समाज से बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा। साथ ही किसी भी बाल विवाह की सूचना संबंधित विभाग या हेल्पलाइन नंबर पर देने की बात कही गई, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम में पंचायत की महिलाएं, ग्रामीण एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button