खैरथल
राज्य सरकार के निर्देशानुसार बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन हो सुनिश्चित
जिला प्रभारी सचिव ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। शासन सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिले कि प्रभारी सचिव पूनम ने गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं जिले से संबंधित बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
बैठक के दौरान जिला प्रभारी सचिव ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, समर कंटीन्जेंसी, इमरजेंट वर्क और पाइपलाइन संबंधी कार्य, ग्रीष्म ऋतु में बिजली व्यवस्था बनाए रखने, हीट स्ट्रोक, सड़क निर्माण के बारे में विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने समर कंटिजेंसी प्लान के माध्यम से आमजन को सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए साथ ही टैंकरों द्वारा पेयजल सप्लाई की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिले की मौसमी बीमारियों की जानकारी लेकर भीषण गर्मी के दौरान अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से संबंधित दवाइयां एवं आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता की सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रभारी सचिव ने वंदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश। इसके साथ ही उन्होंने संपर्क पोर्टल की समीक्षा कर जिला स्तरीय अधिकारियों को परिवादियों से वार्ता कर क्वालिटी डिस्पोजल का ध्यान रखते हुए प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
प्रभारी सचिव ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सभी घोषणाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध रूप से किया जाना सुनिश्चित करें। बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि आवंटन होने के पश्चात उच्च स्तर से समन्वय रखा जाकर घोषणाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनगणना कार्य कि समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक मकान की गणना सुनिश्चित की जाए ताकि कोई भी मकान छूटने न पाए। उन्होंने आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों को शिविर लगाकर आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने तथा आम जन को जागरूक करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर कुमार, उप अधीक्षक लालचंद, अधिशासी अभियंता पीएचईडी धर्मवीर यादव, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी ओमप्रकाश किराड, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग जेपी बैरवा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक शिवकुमार, उपायुक्त श्रम विभाग प्रज्ञा शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, एसीएफ संजय चौधरी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

