
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर । गिन्नीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन बझेरा अपना घर आश्रम भरतपुर में निवासरत प्रभु जनो की सेवा मे अपनाघर सेवा समिति भुसावर की ओर से सोमवार को गणेश नगर अनाज मंडी परिसर से दूसरी खेप 54 कट्टा गेंहू, तीन पीपा सरसो तेल भेजे। वही तीसरी खेप जल्द ही भेजी जाएगी। पहली खेप मे 33 क्विंटल गेंहू भेजा गया।
अपना घर सेवा समिति, भुसावर संरक्षक सीमा लवली भारती ने बताया कि भरतपुर आश्रम मे निवास कर रहे असहाय, बेसहारा दीन दुखियों की सेवा ईश्वर सेवा है। अपनाघर सेवा समिति द्वारा समय समय पर प्रभुजनों की सेवा मे खाद्य सामग्री भेजी जाती है। इसी क्रम मे दूसरी खेप जनसहयोग से 54 कट्टा गेंहू (27 क्विंटल) व तीन पीपा सरसो तेल ( 45) किलोग्राम आश्रम मे निवासरत प्रभु जनों की सेवा मे भेजा गया। उन्होंने कहा कि ऐसे पुनीत कार्य में हर व्यक्ति को आगे आकर सहभागिता निभानी चाहिए। क्योंकि सनातन मे नर सेवा ही नारायण सेवा मानी गई है। वही खाद्य सामग्री वाहन को मंडी समिति अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ज्ञात रहे शनिवार को पहली खेप मे 65 कट्टा गेंहू व 1 कट्टा नमक आश्रम भेजा गया। वही तीसरी खेप जल्द ही भेजी जाएगी।इस अवसर पर अपनाघर सेवासमिति अध्यक्ष राजकुमार बंसल, वित्तसचिव अरविन्द बंसल, राजेंद्र मित्तल, सोम प्रकाश शर्मा, मनीराम धाकड़, अशोक सेवक, बृज लाल सैनी, शेर सिंह सैनी, सत्येंद्र गुप्ता, कृष्णा सिंघल, पिंटू गुप्ता, भारत सिंघल डंडेवाज, लोकेन्द्र जाट, राजेश गोयल, गोविन्द, दलवीर चौधरी, राकेश जैन आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर समिति सदस्यों सहित मंडी व्यापारियों ने आश्रम में भर्ती असहायों की श्रदानुसार सेवा का संकल्प लिया।



