गोड्डा

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
गोड्डा। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं योजना से संबंधित प्रक्रियाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उपविकास आयुक्त सभागार, में जिला स्तरीय TOT (Training of Trainers) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला समाज कल्याण शाखा, गोड्डा एवं IPE Global के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित था। प्रशिक्षण में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं एवं संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संचालन, पोर्टल प्रविष्टि, आवेदन प्रक्रिया, लाभुक स्वीकृति, भुगतान प्रक्रिया तथा योजना से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था, ताकि प्रखंड एवं आंगनवाड़ी स्तर पर योजना का सुचारू एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान लंबित मामलों (Pending Cases) के निष्पादन, Beneficiary Registration, FRS, Face Authentication, Aadhaar Seeding, DBT Enablement तथा NPCI Mapping से संबंधित प्रक्रियाओं पर विशेष रूप से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं की ANC जांच के 30 दिनों के भीतर लाभुकों का पंजीकरण एवं आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली जाएं, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा योजना के विभिन्न मॉड्यूल पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं एवं तकनीकी समस्याओं का समाधान भी किया गया। प्रशिक्षण में योजना के ऑनलाइन पोर्टल संचालन, डेटा प्रविष्टि की शुद्धता, भुगतान प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं लाभुक सत्यापन की प्रक्रिया पर विशेष बल दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी सहित विभाग के रजनीश कुमार एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। वहीं, IPE Global CKD की ओर से नवाब परवेज ने जिला स्तरीय प्रशिक्षक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर बताया गया कि जिला स्तरीय TOT प्रशिक्षण के उपरांत इसी प्रकार का प्रशिक्षण प्रखंड स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा, ताकि आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं संबंधित क्षेत्रीय कर्मियों को योजना से संबंधित सभी प्रक्रियाओं की विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को जमीनी स्तर तक पहुंचाते हुए आंगनवाड़ी सेविकाओं को भी प्रशिक्षित करें, ताकि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पात्र लाभुकों को समय पर, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से लाभ उपलब्ध कराया जा सके।
महिला एवं बाल विकास विभाग, रांची की पहल पर आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button