भरत पुर

भुसावर में गंगा दशहरा पर बही दान पुण्य की सरिता  

भीषण गर्मी से राहगीरों को निजात को लेकर बांटा ठंडा मीठा शरबत 

मन्दिरों में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड 
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड मुख्यालय के ग्रामीण अंचल में ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष को मनाए जाने वाले गंगा दशहरा के पावन पर्व श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा, आस्था और भक्ति भाव के साथ धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जहां कस्बे के गंगा माता मन्दिर गंगा जी का गोला,जैन गली के पास मन्दिर, कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर, शीतला माता मन्दिर, पुरानी अनाज मण्डी स्थित बनखंडी वाले हनुमान जी मन्दिर, दाऊजी महाराज मन्दिर, चतुर्भुज जी महाराज मन्दिर,भगतराज वाले हनुमान जी मन्दिर,अथाई वाले हनुमान जी महाराज मन्दिर,लक्ष्मन जी मन्दिर,राधाकृष्ण युगलकिशोर जी मन्दिर, हूंकारेश्वर महादेव मन्दिर आदि सहित विभिन्न मन्दिरों में श्रद्धालुओं द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करते हुए मनोकामनाएं मांगी गई। वहीं दूसरी और मन्दिर प्रांगण में महिला भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हरि नाम संकीर्तन,भजन कार्यक्रम में ढोलक, झांझ, मजीरा की थाप पर भजनों के माध्यम से भगवान को रिझाते हुए नृत्य कर अपनी अरदास लगाईं गई। जहां कस्बे के बनखण्डी वाले हनुमान जी महाराज मन्दिर, शीतला माता मन्दिर, ऊपरला बाजार सहित सार्वजनिक स्थानों पर भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत देने के उद्देश्य से सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं द्वारा सेवा शिविर लगाकर राहगीरों को निःशुल्क जल, ठंडा मीठा शरबत का वितरण करते हुए नर सेवा ही नारायण सेवा की भावना जाग्रत की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button