गोड्डा
गोड्डा पुलिस को सफलता, चोरी की दो टोटो बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने प्रेस के प्रतिनिधियों को हम जानकारी दी है। बताया कि
पुलिस ने चोरी के मामलों के उद्भेदन में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी गई दो टोटो बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में लगातार चोरी की घटनाओं के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 17 मई 2026 को रौतारा राज कचहरी निवासी सुनील प्रसाद साह ने उनकी टोटो चोरी होने को लेकर गोड्डा नगर थाना में आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 94/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई। छापामारी के दौरान महागामा के केचुआ चौक में महागामा पुलिस के सहयोग से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुसुमघाटी थाना ललमटिया निवासी सुरज कुमार साह और रौशन मिर्धा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गई टोटो नंबर JH17AF9505 सहित गोगो कंपनी की एक अन्य टोटो भी बरामद की है। इस छापामारी दल में महागामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल, पुलिस अवर निरीक्षक राज गुप्ता, भोलानाथ दास, सहायक अवर निरीक्षक बलजीत सिंह सहित नगर थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।



