
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर उपखण्ड मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाछरैन में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर वन्दे गंगा जल जन संरक्षण अभियान का भव्य शुभारम्भ हुआ। वहीं इस अभियान की शुरूआत बाछरैन स्थित राधाकृष्ण मन्दिर प्रांगण से हुई। जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत बाछरैन के प्रशासक अशोक कोली ने की, वहीं मुख्य अतिथि भाजपा ग्रामीण मण्डल के अध्यक्ष हरवीर चौधरी रहे। वहीं इस वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के समारोह के दौरान अतिथियों और ग्रामीणों ने देववृक्ष पीपल की विधी विधान पूर्वक पुजा अर्चना के बाद सभी ने स्थानीय तालाब और पोखर पर पहुंच कर जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पूजा अर्चना संपन्न की। वही इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत समिति भुसावर के कार्यवाहक विकास अधिकारी गोविन्द गर्ग ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा । ग्राम पंचायत बाछरैंन में वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में कार्यवाहक विकास अधिकारी गोविन्द गर्ग, अतिरिक्त विकास अधिकारी सतीश वर्मा, जिला मन्त्री ठाकुर लक्ष्मणसिंह, मण्डल महामन्त्री बृजेश मीणा, भाजयुमो अध्यक्ष पुष्करसिंह चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी जमनालाल मीना, भरतपुर की पूर्व सभापति सुमन कोली, पंचायत समिति सदस्य दरबासिंह,भाजयुमो महामंत्री मोरध्वज सिंह, केशराम मीणा, महादेव गुर्जर, एसटी मोर्चा के कमल मीणा आदि सहित महिलाएं मौजूद रहीं जिन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया।



