मथुरा

फरह में बेटे से वीडियो काॅल पर बात कर महिला ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, हुई मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। फरह में एक महिला ने बेटे और बेटी को वीडियो कॉल पर बात कर अपना और अपने पापा का ख्याल रखने की कहकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे उनकी मृत्यु हो गई। फरह निवासी 40 वर्षीय मीनाक्षी ने घरेलू कलह के चलते फरह रेलवे फाटक के समीप ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले महिला ने रोते हुए सेहवाग अकेदमी चंडीगढ़ में पढ़ रहे बेटे 17 वर्षीय वियोम से अपना व अपने पिता का ख्याल रखने की बात कही।बेटी से अच्छे से पढ़ाई करने की बात कहकर फोन कट कर दिया। इसके बाद बेटे ने अपनी मां से बात करने को कई बार काॅल किया, लेकिन रिसीव नहीं हो सका। कुछ देर बाद मृतका के पति हिमवीर सिंह निवासी गोविंद एनक्लेव फरह को पुलिस ने सूचना दी और बताया उनकी पत्नी की ट्रेन की चपेट में आकर मृत्यु हो गई है। पति ने मृतका की पहचान अपनी पत्नी मीनाक्षी के रूप में की। इधर दोनों पक्ष ने आत्महत्या करने को प्रेरित करने के आरोप में थाने में प्रार्थना-पत्र दिया है। फरह थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button