खैरथल

धार्मिक श्रृद्धा के साथ सम्पन्न हुआ स्वामी गोविंद गिरी महाराज का षोड़सी कार्यक्रम 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। आनंद नगर स्थित स्वामी मंगलगिरी सन्यास आश्रम शिवालय में बुद्धवार को पूज्य स्वामी गोविंदगिरी महाराज की षोडसी श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक आस्था के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संतजन एवं धर्मप्रेमी शामिल हुए। पूरे आश्रम परिसर में दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा और भक्तिमय भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत हवन-यज्ञ के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद कन्या भोज का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धापूर्वक कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया गया।
वहीं दोपहर में आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन समिति एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आश्रम परिसर को धार्मिक सजावट से सजाया गया था, जिससे वातावरण और अधिक आध्यात्मिक नजर आया।
समिति पदाधिकारियों ने आयोजन में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं और सेवाभावी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी गोविंदगिरी महाराज के आदर्श और आध्यात्मिक विचार समाज को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
 जूना अखाडा हरिद्वार से संतजन प्रेम गिरी जी महाराज का संजय मे सभी संतो द्वारा स्वामीं मांगलगिरी सन्यास आश्रम का महंत स्वामीं जेठाननद गिरी जी महाराज का नामकरण कर चादर ओढ़ाई गयी जिसमे बड़ी संख्या मे और भी संतजन जैसे भाता से स्वामीं विद्या तीर्थ जी महाराज देवास से महंत सुरेश नन्द तीर्थ जी महाराज धनारा से दादा निर्मालनंद जी महाराज उज्जैन से संत  विवेकानंद जी महाराज और अन्य जगह से और संत महात्माओं ने स्वामीं जी को आशीर्वाद दिया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button