बरेली
मंडल विहार के मुख्य द्वार पर शीतल पेय वितरण सेवा आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : भीषण गर्मी को देखते हुए मंडल विहार कॉलोनी के मुख्य द्वार पर कॉलोनी के कुछ माननीय एवं समाजसेवी सदस्यों द्वारा राहगीरों, श्रमिकों एवं स्थानीय निवासियों के लिए शीतल पेय वितरण सेवा का आयोजन किया गया।
इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु ठंडे पेय वितरित किए गए। राहगीरों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी में आपसी सहयोग, सामाजिक सद्भाव एवं सेवा भावना का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज में सेवा एवं मानवता की भावना को और अधिक प्रोत्साहन मिले।




