बाराबंकी

भारतीय किसान क्रांति यूनियन में सैकड़ों ने ली सदस्यता

मसौली ब्लॉक में महिला अध्यक्ष की अगुवाई में अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी के मसौली ब्लॉक स्थित हौजपुर अमदहा गांव में भारतीय किसान क्रांति यूनियन इकाई ने एक महा सदस्यता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सैकड़ों महिला-पुरुषों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। यह अभियान महिला अध्यक्ष गुड़िया रावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। यूनियन का दावा है कि वह किसानों की हर संभव मदद के लिए तत्पर है। इसमें सिंचाई के पानी से लेकर शिक्षा तक के मुद्दों पर गरीब और असहाय लोगों की आवाज बनने का लक्ष्य रखा गया है। सदस्यता अभियान के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता, ब्लॉक प्रभारी शमीम मलिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सलाउद्दीन अंसारी और मीडिया प्रभारी विशाल गुप्ता, मीडिया प्रभारी रहमान खान सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button