भरत पुर

भुसावर में 24 और 25 अक्टूबर को एमआरआई क्रेशर फीडर एवं सेकंड फीडर की बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। कस्बे में विद्युत व्यवस्था के रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते 24 और 25 अक्टूबर 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भुसावर जीएसएस से निकलने वाले एमआरआई क्रेशर फीडर एवं भुसावर सेकंड फीडर पर रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते दोनों फीडरों से संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि यह कार्य 24 अक्टूबर और 25 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। विभाग ने विद्युत आपूर्ति बंद रहने के दौरान होने वाली असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है।
समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
दिनांक: 24 एवं 25 अक्टूबर 2026
कारण: विद्युत लाइनों एवं उपकरणों का रखरखाव और मरम्मत कार्य।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button